सुने आवास के ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाए सोने चांदी के जेवर

✓सुने आवास के ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाए सोने चांदी के जेवर
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ में अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम के दिलीप सिंह ठाकुर के निवास पर सुना घर देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सेवानिवृत वनपाल दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया की वे एक पखवाड़े पूर्व अपनी बेटी के घर भोपाल परिवार सहित गए हुए थे। आज 13सितंबर को जब वे भोपाल से वापस घर आए तो घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ दिखलाई दिया। उन्होंने जब घर के भीतर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए चोरों ने किचन सहित,तीन कमरों का सामान बिखेर दिया और गोदरेज की आलमारी को तोड़कर सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गए दिलीप सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। मकान के सामने की बाउंड्री वॉल की दीवार पर कुछ निशान मिले है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया।चौकी प्रभारी ने कहा चोरों की पतासाजी कर रहे है एक कमरे को बंद रखा गया है। डाक स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
