Betul and MP Latest News

बच्चो के स्कूल की सुरक्षा दीवार के लिए डाला मेटेरियल गायब

राशि निकाली पर पंचायत ने नही किया बाउंड्री वाल का निर्माण

✓बच्चो के स्कूल की सुरक्षा दीवार के लिए डाला मेटेरियल गायब

✓राशि निकाली पर पंचायत ने नही किया बाउंड्री वाल का निर्माण

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत धामन्या के ताप्ती नदी किनारे बसे ग्राम घाना रायपुर के शासकीय प्राथमिक शाला में ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए प्रस्ताव लिया गया और इंजीनियर के द्वार ले आउट डालकर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया। ग्राम पंचायत ने मटेरियल भी डाल दिया लेकिन दो माह बाद भी बाउंड्री वाल का निर्माण शुरू नही किया गया। अब बाउंड्री वाल निर्माण  की रेत भी स्कूल के पास से गायब है ग्रामवासियों ने आशंका जताई है कि ग्राम पंचायत ने बाउंड्री वॉल की राशि निकाल तो नही ली है। गई ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर बैतूल को गत दिनों आवेदन देकर जांच की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.