Betul and MP Latest News

गौठाना के बाद गंज को ट्रेंचिंग ग्राउंड की सौगात..!

स्वच्छ बैतूल का ये कैसा इरादा कर लिया ...नगर पालिका ने..!

✓गौठाना के बाद गंज को ट्रेंचिंग ग्राउंड की सौगात..!
✓स्वच्छ बैतूल का ये कैसा इरादा कर लिया …नगर पालिका ने..!
परिधि न्यूज बैतूल


ग्रीन सिटी बैतूल इन दिनों अपनी आबो हवा, हरियाली और खूबसूरती की बजाय नगर पालिका की कार गुजारियों की वजह से चर्चा में है। शहर की सड़के चीख चीख कर भ्रष्टाचार की कहानी कह रही है और गंदगी के अंबार नगर पालिका के स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहे है।आलम यह है कि आने जाने वाले रास्ते ट्रेंचिग ग्राउंड का अनुभव करा रहे है। इसकी बानगी गंज क्षेत्र में बने सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास देखी जा सकती है। शहर के व्यापारिक एवं व्यवसायिक केंद्र कहाने वाले गंज में गन्दगी के अंबार पर नगर पालिका का जिम्मेदार अमला मौन है।

आम रास्ता पूरी तरह से कचरे से पट गया है जिसे देखकर लोग कहने लगे है कि नगर पालिका वर्षो से ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए परेशान है, लेकिन इस समस्या का हल निकालते हुए अब ट्रेंचिग ग्राउंड की सौगात गंज वासियों को दी है।

middle post add

इनका कहना…

टीम को मौके पर भेजा गया है। सफाई करवाई जा रही है। क्षेत्र में प्रतिदिन कचरा संग्रह करने वाहन जाता है बावजूद इसके कुछ लोग रात में कचरा फेंकते है अब ऐसे लोगो को चिन्हित कर जुर्माना भी किया जाएगा।

संतोष धनेलिया, स्वच्छता निरीक्षक नपा, बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.