Betul and MP Latest News

Big breaking:जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन चोरी

✓जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन चोरी
✓अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद,रिपेयरिंग में जुटा अमला
परिधि न्यूज बैतूल
बीती रात जिला अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन एवं रेगुलेटर अज्ञात चोर चुरा ले गए इसके बाद से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई सुचारु करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं, लीकेज के सुधार के लिए भी आर एम ओ द्वारा अपनी मॉनिटरिंग में कार्य कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात जिला अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन नाले के रास्ते से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने चुरा ली।चोर अपने साथ रेगुलेटर भी ले गए।  आर एम ओ डॉक्टर रुपेश पद्माकर ने पाइपलाइन चोरी की पुष्टि की है हालांकि अब तक इस मामले की रिपोर्ट पुलिस तक नहीं पहुंची है।

जिला अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है की पाइपलाइन सुधारने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इधर पाइप लाइन चोरी होने और लीकेज की वजह से रात से अब तक काफी मात्रा में ऑक्सीजन लीक हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय तकनीकी टीम के माध्यम से लीकेज के सुधार के प्रयास किया जा रहे हैं ।समाचार लिखे जाने तक लीकेज सुधार नहीं हुआ था और ना ही कोतवाली थाने तक चोरी की शिकायत पहुंची। जिले में लगातार बढ़ रही चोरियों को लेकर असुरक्षा के भाव लोगों में है चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब अस्पताल की जीवन रक्षक उपकरणों पर भी हाथ साफ करने से बाज नही आ रहे।
इनका कहना…
बीती रात अज्ञात चोरों ने नाले की साइड से तार फेंसिंग काटकर अस्पताल परिसर में प्रवेश किया और पाइपलाइन चोरी की है। पाइपलाइन और लीकेज का सुधार कार्य कराया जा रहा है जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

middle post add

डॉ रूपेश पदमाकर

आर एम ओ, जिला अस्पताल बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.