केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाडिबा का सीएम ने किया सम्मान

✓केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाडिबा का सीएम ने किया सम्मान
परिधि न्यूज बैतूल
बैतूल जिले के ग्राम आसाडी के जनजातीय समाज के युवा बंटी वाडिवा ने कौन बनेगा करोड़पति शो में 50 लाख रुपए की राशि जीत कर जिले का नाम रोशन किया है । आज खालवा में हजारों जनसमुदाय की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , केन्द्रीय जनजाति मन्त्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश के जनजाति मन्त्री विजय शाह ने बैतूल की प्रतिभा का सम्मान किया ।


इस अवसर पर खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मध्यप्रदेश अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर प्रमुख रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शाल श्रीफल के द्वारा श्री बंटी वाडिवा को सम्मानित किया व शुभकामनाएँ दी ।