शाहपुर छात्रावास में एस सी एस टी छात्राओ के हक पर डाका
छात्राओ ने दिखाई हिम्मत, फार्म आगे बढ़ाने के लिए दो हजार रुपए कमीशन मांगने वालों का पर्दा किया फाश

✓शाहपुर महाविद्यालय में एससी एसटी छात्राओ के हक पर डाका
✓वर्षो से आवास का किराया पाने के लिए सिंडीकेट को देना पड़ता है कमीशन
✓छात्राओ ने दिखाई हिम्मत, फार्म आगे बढ़ाने के लिए दो हजार रुपए कमीशन मांगने वालों का पर्दा किया फाश
परिधि न्यूज बैतूल
छात्र छात्राओ के नाम पर शासन की योजनाओं को पलीता लगाने वालो की कमी नही है। जहां एक ओर शासन की मंशा है की बेटी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे वहीं दूसरी ओर शाहपुर में दूरस्थ अंचलों की एस सी एस टी वर्ग की सैकड़ों छात्राएं कमीशन के चक्कर में योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है। यहां आवास का लाभ पाने या गांव से कॉलेज आने का किराया प्राप्त करने के लिए छात्राओं ने महीनो पहले कॉलेज प्रबंधन के पास नियमानुसार फार्म जमा किए लेकिन कॉलेज के सिंडीकेट की डिमांड पूरी न कर पाने की वजह से छात्राएं लाभ से वंचित है।इन छात्राओं का कहना है कि शासन की योजना का लाभ लेने के लिए उनसे भृत्य और बाबू द्वारा दो दो हजार रुपए मांगे जा रहे है। वंचित आदिवासी छात्राओं ने परिधि न्यूज के माध्यम से दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग की है। सूत्र बताते है की तीन चार नही अपितु सैकड़ों छात्राओं को योजना का लाभ पाने या तो वंचित रहना पड़ता है या कमीशन देकर आधी अधूरी राशि से समझौता करना पड़ता है।
छात्राओं ने की प्राचार्य से सामूहिक शिकायत, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
शाहपुर महविद्यालय की छात्राओं ने इस भ्रष्टाचार की पोल अपने शिकायती आवेदन में खोल दी है। छात्रा शीतल, रेवंती और शारदा ने परिधि न्यूज को बताया कि उनसे कमीशन की मांग की जा रही है।
डरा धमका कर मांगे जा रहे 2 हजार रुपए
https://youtu.be/OG-A46fhD-c?si=6gqhlR1GLrPeVnKa
छात्राओं ने महाविद्यालय प्राचार्य के नाम से लिखे आवेदन में उल्लेख किया है कि छात्रावास योजना का फार्म भरने पर उनसे भृत्य प्रवीण कुमार और छात्रवृत्ति प्रभारी जयंत मिश्रा द्वारा डरा धमकाकर दो हजार कमीशन मांगा जा रहा है। राशि न देने पर छात्राओं के फार्म अटकाकर रखे गए है। महाविद्यालय में अपने लाभ के लिए 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वालो को भी नियमो को ताक पर रखकर लाभ दिया जा रहा है।जबकि पात्र बालिकाएं प्राचार्य और प्रभारी के चक्कर काट रही है। तीनो छात्राओं ने प्राचार्य के नाम लिखे शिकायती पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर नरेंद्र कुमार को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इनका कहना….
छात्राओं ने सामूहिक रूप से शिकायत की है। इसकी तहकीकात की जा रही है कि वे छात्र वृत्ति के लिए पात्र है या नही।
एम डी वाघमारे, प्राचार्य
शासकीय महाविद्यालय शाहपुर
