Betul and MP Latest News

तिरंगा हर भारतवासी का गौरव – हेमंत खंडेलवाल

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित की गई पत्रकारवार्ता

✓तिरंगा हर भारतवासी का गौरव – हेमंत खंडेलवाल
✓हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित की गई पत्रकारवार्ता
परिधि न्यूज बैतूल 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद , विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है, इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। श्री खंडेलवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आवाह्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचेगा और उसे हर घर पर फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जावेगा। आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की सक्रिय भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। श्री पंडाग्रे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी, इससे एक दिन पहले महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जएगा। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को जिले के सभी 1581 बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर और मण्डल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए नवाचार करते हुए स्केटिंग तिरंगा यात्रा, बैलगाडी तिरंगा यात्रा, टेªक्टर यात्रा सहित सारनी डेम में नाव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। हर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है। अतः आप सबसे आग्रह है कि अपने घर पर तिरंगा झंडा फहरा कर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.