Betul and MP Latest News

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे लोगो की बोलेरों मुलताई एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलटी, उड़े परखच्चे

 

✓महाकाल के दर्शन कर लौट रहे लोगो की बोलेरों मुलताई एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलटी, उड़े परखच्चे

राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार कल दोपहर एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास लगभग 100 मीटर घिसटने के बाद तीन पलटिया खाकर पलट गई है। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बोलेरो की टक्कर से हाईवे पर लगे बिजली के पोल और आधा दर्जन छोटे पेड़ भी उखड़ गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बाद भी गाड़ी में बैठे कुछ श्रद्धालुओं को मात्र हल्की खरोंचे आई है, लेकिन गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एयर बैग खुल गए थे। दुर्घटना होने के बाद आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी तेज गति में थी, अचानक से हाईवे पर कुत्ते और कुछ मवेशी आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक लगाया और ब्रेक लगने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी में सवार महाराष्ट्र मोहड़ी निवासी प्रज्वल, गणेश, फूलचंद,भावेश डोंगरे, अमोल, आर्यन, देवदास ने बताया कि भंडारा निवासी अमोल गाड़ी चला रहा था। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। सभी लोग कल महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक रोड पर मवेशी आ गए। जिसके कारण ड्राइवर को गाड़ी के ब्रेक लगाने पड़े और गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन पलटिया खाकर घसटती हुई पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास खड़े लोगों ने गाड़ी में फंसे सभी लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.