Betul and MP Latest News

पहाड़ी पर नही लगाई जा रही ग्रेबियन जाली ताप्ती नदी के तट दादूढाना से डोकया, धामन्या मार्ग पर पहाड़ी धसकने से हो सकता है बड़ा हादसा

✓पहाड़ी पर नही लगाई जा रही ग्रेबियन जाली ताप्ती नदी के तट दादूढाना से डोकया, धामन्या मार्ग पर पहाड़ी धसकने से हो सकता है बड़ा हादसा

परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

जिले के भीमपुर विकासखंड के ताप्ती नदी किनारे
बसे गावों को सरकार द्वारा ताप्ती नदी किनारे पहाड़ी या काट कर सकरी सड़क तो बना दी लेकिनडें जर जोन पर ग्रेबियन जाली नही लगाई गई जिससे, प्रति वर्ष बरसात के दिन में पहाड़ी धसकने से आवागमन बाधित होता है। ताप्तीघाट से दादूढाना होते हुए भीमपुर विकासखंड के सोनाजार, कोटमी, डोक्या,कासिया, बुरेथा धमनिया,जामू उत्ति पहुंच मार्ग परकसया से बुरेठ गांव तक 10 किलोमीटर अधबना कच्चा और दुर्गम मार्ग है जिस पर पैदल व्यक्ति का चलना मुश्किल है फिर मार्ग पर गड्ढे हो गए है। जिसपर आए दिन दुर्घटना होने की खबरे मिलती है और बरसात तो ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए आफत बनकर आती है। कहने को सड़क को प्रधान मंत्री सड़क बनाकर मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य किया गया ,लेकिन बीच में एक बड़ा भाग छूट गया और पहाड़ों के फिसलने से एक अलग परेशानी है। ग्रामीणों ने सड़क पर आए पत्थर और मलबे को हटाकर कच्चे मार्ग पर मुरम डालकर गड्ढे भरने की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.