Betul and MP Latest News

ठेसका में गुणवंत बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

✓ठेसका में गुणवंत बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
समीपस्थ ताप्ती नदी किनारे बरालिंग के समीप बसे झल्लार थाना अंतर्गत ग्राम ठेसका में पेड़ के नीचे वर्षो से स्थापित लखनवाड़ी के ब्रम्हलीन संत श्री गुणवंत बाबा की प्रतिमा शनिवार को दोपहर गांव के ही एक व्यक्तिके द्वारा स्थापित स्थल से हटा दी गईं । जिससे ग्राम ठेसका के गुणवंत बाबा के भक्तो में आक्रोश है। ग्राम के कमलेश पवार, देवा मरकाम, पुजारी दिगम्बर बाबा, छोटू उईके,जीतू उईके, विजय इवने, राजेश पवार ने बताया कि क्षेत्र के थाना झल्लार को मौखिक सूचना देने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस विषय में थाना प्रभारी झल्लार मनोज उईके ने बताया की युवक ने मूर्ति को नुकसान नही पहुंचाया है स्थापित स्थल से मूर्ति को हटाया गया है। ग्रामीणों का कहना है यह सबसे पुरानी मूर्ति है जिसे मूल स्थल से हटाए जाने से हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु उचित कारवाई की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.