Betul and MP Latest News

पंचायत के जर्जर भवन में बच्चो सहित रह रहा परिवार, कभी भी हो सकता है धराशायी 

✓पंचायत के जर्जर भवन में बच्चो सहित रह रहा परिवार, कभी भी हो सकता है धराशायी 

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

मध्यप्रदेश के सागर में जर्जर भवन धराशाई होने से हुई 9 बच्चो की मौत के बाद पूरे मध्यप्रदेश में अलर्ट किया गया की कोई भी शासकीय भवन में स्कूल या और कोई गतिविधि संचालित हो रही है तो उन्हे चिन्हित करना चाहिए,जिससे आकस्मिक कोई घटना से बचाव के इंतजाम किए जा सके, लेकिन खेडीसावलीगढ़ के जर्जर पंचायती भवन है जहां परिवार के लोग बच्चो सहित निवास कर रहे है। जर्जर भवन में रह रहे लोगो को ग्राम पंचायत के द्वारा समझाइश देने के बावजूद उनका अड़ियल रवैया ये है की वे जर्जर भवन मोह छोड़ ही नही रहे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार बताते है जर्जर भवनों को चिन्हित कर विधिवत उन्हे अलर्ट कर दिया है, फिर भी, वे भवन छोड़ना ही नही चाहते है, ऐसे में भविष्य में यदि कोई अनहोनी होगी तो ग्राम पंचायत पर ही ठीकरा फोड़ा जायेगा इसे लेकर जिम्मेदार परेशान है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.