Betul and MP Latest News

बैतूल में जिंदा बम से हड़कंप ! बीडीएस टीम नर्मदापुरम से मौके पर पहुंची

एरिया किया सील, पुलिस के आला अफसर बी डी एस टीम के साथ मौके पर

परिधि न्यूज बैतूल

बैतूल मुख्यालय पर एक कबाड़ी के गोदाम में बम के खोल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया है।

oplus_0

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि शहर के खंजनपुर लोहा पुलिया के पास नईम पिता यासिम कुरैशी के कबाड़ के गोदाम में बम रखे है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।

पुलिस के मुताबिक गोदाम से 11 बम के खाली खोके और एक जिंदा बम होने की आशंका के चलते तत्काल बम विरोधी दस्ते को सूचित किया गया।

करीब 4 बजे बी डी एस टीम भी मौके पर पहुंची औरपड़ताल शुरू की।पुलिस को कबाड़ी ने  बताया कि यह बम के खोल कबाड़ जमा करने वाले युवकों से लिए गए है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.