खेड़ी में दिन दहाड़े वृद्धा कि बैंक से निकाली पेंशन ले उड़ा अज्ञात

✓खेड़ी में दिन दहाड़े वृद्धा कि बैंक से निकाली पेंशन ले उड़ा अज्ञात
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
लूट खसोट का बाजार कितना गर्म है खेड़ी की इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। चीचढ़ाना
निवासी 62वर्षीय एक वृद्धा सुम्मा पति सुकू पंद्राम प्रति माह की तरह कल्याणी पेंशन की राशि निकालने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र खेड़ी आई और अपने अकाउंट से पेंशन की राशि आहरण की, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने वन विभाग के डिपो के महिला से राशि हड़प ली।बुजुर्ग महिला को अज्ञात व्यक्ति ने कहा मैडम का फोन आया है,रुपए दो और उसने हाथ से रुपए झटक कर भाग खड़ा हुआ।