Betul and MP Latest News

जेलों में बंदियों को योग, ध्यान के साथ मिला आयुष उपचार

➡️बैतूल जिला जेल में 510 और मुलताई उप जेल में 102 बंदियों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
➡️नशामुक्ति और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग ने किया आयोजन

परिधि न्यूज बैतूल

ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग बैतूल ने जिला जेल बैतूल और उप जेल मुलताई में बंदियों के स्वास्थ्य हित में योगाभ्यास, ध्यान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के आदेशानुसार नशामुक्ति अभियान, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।


जिला जेल बैतूल में कुल 510 तथा उप जेल मुलताई में 102 बंदियों ने आयुष स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में डॉ. विनीत महादुल, डॉ. ललित चौधरी, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. नैंसी राठौड़, राहुल खादीकर, गजानंद धुर्वे, रागिनी शिवहरे, सागर शिवनकर, मोहित दातिर एवं गीता पवार ने अपनी सेवाएं दीं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.