Betul and MP Latest News

रिंगढाना में आगजनी प्रभावितों के लिए प्रशासन ने संभाली कमान, राहत एवं बचाव कार्य जारी, क्षेत्रीय विधायक भी प्रभावित परिवारों से मिले

➡️रिंगढाना में आगजनी प्रभावितों के लिए प्रशासन ने संभाली कमान, राहत एवं बचाव कार्य जारी, क्षेत्रीय विधायक भी प्रभावित परिवारों से मिले

परिधि न्यूज बैतूल

जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम रिंगढाना में गत रात्रि हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं, एसडीईआरएफ की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए।इधर शनिवार को आगजनी पीड़ितों से मिलने  क्षेत्रीय विधायक महेन्द्रसिंह चौहान भी पहुंचे और आगजनी पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।


प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उनके लिए राशन, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मेडिकल टीम को भी प्रभावित की जांच एवं उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम द्वारा प्रभावित परिवारों की क्षति का व्यवस्थित आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.