Betul and MP Latest News

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री पटेल ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर

➡️लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री पटेल ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
➡️प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक परिवहन उपयोग के आह्वान को किया आत्मसात

परिधि न्यूज baitul

मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को अपने प्रभार के जिले बैतूल पहुंचने के लिए वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर मितव्ययता एवं सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील की है।

इसी क्रम में प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने भोपाल से बैतूल रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन में यात्रा की।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न केवल ईंधन बचत में सहायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और यातायात दबाव कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आमजन से भी दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.