Betul and MP Latest News

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त  ने किया निरीक्षण

➡️ राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त  ने किया निरीक्षण

परिधि न्यूज बैतूल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के जिले में 20 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागायुक्त श्री बनोठ ने भीमपुर पहुंचकर पुलिस ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, प्रदर्शनी एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीमपुर में बनाए गए हेलीपेड स्थल का भी जायजा लिया।

इससे पूर्व संभागायुक्त ने बैतूल मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हेलीपेड स्थल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रीति पटेल, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.