Betul and MP Latest News

गांव का बेटा शेखरचंद बना लेफ्टिनेंट

✓गांव का बेटा शेखरचंद बना लेफ्टिनेंट

परिधि न्यूज बैतूल

सेना में किसी युवक का चयन होने पर उसका परिवार ही नहीं पूरा गांव आपने आप को गौरवांवित महसूस करता है। भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देना किसी के लिए भी बहुत सम्मान का क्षण होता है। ग्राम दनोरा भडूस निवासी सेवानिवृत्त सैनिक हीरालाल-श्रीमती गीता मालवी के पुत्र शेखरचन्द्र मालवी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। शेखरचन्द की प्रथम पोस्टिंग गोवाहाटी असम की आर्टी रेजीमेंट में हुई है। श्री मालवी के चयन होने से गांव के युवकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इनके चयनित होने पर पूरे गांव में हर्ष व्याप्त है। शेखर चंद जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत नारायण खवादे के भतीजे हैं। इनकी नियुक्ति पर श्रीराम खवादे, दिलीप खवादे, दशरथ खवादे, रामेश्वर खवादे, झनक खवादे, अंशुल खवादे, खुशांक खवादे, कृष्णा खवादे, सेन समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.