Betul and MP Latest News

समाज और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी फरीदा हुसैन

समाज और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी फरीदा हुसैन

✓बिजनेस वूमन, पॉलिटिकल फेस और सोशल एक्टिविस्ट
✓समाज और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी फरीदा हुसैन
गौरी बालापुरे पदम/परिधि न्यूज बैतूल

वह बिजनेस वूमन भी है, राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाकर उन्होंने चौकाया है और सामाजिक सरोकार में भी अग्रणी है। वह समाज के लिए मिसाल है साथ ही उसने घर-परिवार की रीढ़ की भूमिका बखूबी निभाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित की है। उन्होंने हर कदम पर खुद को साबित किया है कि यदि आपका मैनेजमेंट सही है तो आप हर चुनौती पर खरे उतर सकते है और हर कार्य को वक्त रहते पूरा भी कर सकते है। हम बात कर है जिले के प्रतिष्ठित बिजनेस वूमन फरीदा हुसैन की। तीन भाई एवं एक बहन में सबसे छोटी फरीदा का विवाह वर्ष 2003 में बैतूल निवासी बिजनेस मेन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबीजर हुसैन से हुआ था। फरीदा के बड़ेे भाई कैमिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर एवं सीए है। वहीं बड़ी बहन इंदौर में है। उनका मायका अकोला महाराष्ट्र का है। सादगी पसंद फरीदा हुसैन बताती है कि उन्हें सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए हमेशा उनके पति अबीजर हुसैन का साथ और सहयोग मिला है। वह अपनी सफलता का श्रेय श्री हुसैन को देती है। फरीदा हुसैन आरडी पब्लिक स्कूल की संचालक ऋतु खंडेलवाल द्वारा संचालित पंख एनजीओ एवं वृद्धाश्रम आनंद धाम की सदस्य  भी है।
हर मोर्चे पर लहराया सफलता का परचम


फरीदा हुसैन एक कुशल राजनीतिज्ञ के रुप में जिले में पहचानी जाती है। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कान्सेप्ट पर जब भाजपा ने काम करना शुरु किया इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोड़े के कार्यकाल में फरीदा ने राजनीति में कदम रखा। अपनी कुशल कार्यशैली एवं जिम्मेदारी से हर कार्य को निर्वहन करने की वजह से उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। राजनीति के साथ-साथ पति अबीजर हुसैन के हर कदम पर वे साथ होती है। चाहे पेट्रोल पम्प का संचालन हो या फिर प्रापर्टी बिजनेस। उन्होंने जब बेटे को एजुकेशन के लिए विदेश भेजने का फैसला लिया तब भी तमाम तरह की बातें हुई लेकिन बेटे को आधुनिक शिक्षा देने के लिए बाहर भेजने का यही फैसला बाद में समाज में प्रोत्साहन का कारण भी बना।
समाज की महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा
फरीदा मुस्लिम समाज की पहली महिला है जिन्होंने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना शुरु किया। चाहे राजनीति की बात हो या, सामाजिक चेतना के लिए बाहर निकलना हो या फिर खुद को अपडेट रखने का प्रयास ही क्यों न हो सामाजिक तानों से फरीदा को भी शुरुआती दौर में दो-चार होना पड़ा लेकिन फरीदा के कार्यों को जिस तरह से प्रोत्साहन और सम्मान मिला उससे समाज की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर खुद के लिए जीने लगी। अब फरीदा के साथ समाज की अन्य महिलाएं अपनी सेहत के साथ साथ समाज में भी जागरुकता लाने का प्रयास कर रही है। खुद की अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है।
कई सम्मानों से नवाजी गई फरीदा

middle post add


एक बिजनेस वूमन, राजनीतिक शख्सियत और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका के लिए फरीदा को कई मंचों पर सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर द्वारा उन्हें बेस्ट वूमन अवार्ड से नवाजा, बेटियो को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान मणिकर्णिका से भी उन्हें सम्मानित किया गया है इसके अलावा विभिन्न कंपनियों ने भी उन्हें बेस्ट बिजनेस वूमन अवार्ड दिया है। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर के सफल संचालन के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया। गोवा में बेस्ट मैनेजमेंट कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। फरीदा कहती है कि हर दिन कुछ नया करने और लोगों की मदद करने की सोच के साथ शुरु होता है। वह अपने हर कदम पर पति अबीजर को साथ पाकर कहती है कि यदि हर महिला को इसी तरह परिवार का सपोर्ट मिले तो वह अपने हुनर और काबलियत का लोहा मनवा सकती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.