Betul and MP Latest News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मेधावी छात्रा काजल बालापुरे का किया सम्मान

स्कूटी मिलने पर दी बधाई, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र किया भेंट

✓भाजपा जिलाध्यक्ष ने मेधावी छात्रा काजल बालापुरे का किया सम्मान
✓स्कूटी मिलने पर दी बधाई, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र किया भेंट

परिधि न्यूज बैतूल


मालवीय वार्ड बैतूल बाजार निवासी रज्जन बालापुरे की बेटी कुमारी काजल बालापुरे को कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर शासन द्वारा स्कूटी प्रदान की गई। काजल ने कक्षा 12 वी में 79.4 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। काजल की इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार एवं वार्ड पार्षद पूजा पवार ने श्री बालापुरे के मालवीय वार्ड स्थित निवास पहुंचकर बधाई दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मेधावी बेटी का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पवार ने भविष्य में शिक्षा संबंधी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। काजल के खाते में शासन द्वारा लैपटॉप की राशि भी जमा कराई गई है। इसके अलावा हाल ही में उसे बाहेती स्मृति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। आगे शिक्षा जारी रखने के लिए उसे कक्षा दसवीं से प्रतिवर्ष श्री बाहेती स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदाय की जाती है। शुक्रवार को छात्रा के सम्मान के लिए घर पहुंचे श्री पवार के साथ लक्ष्मीनारायण पवार, क्रांति पवांर, भूपेन्द्र पवांर, भूपेन्द्र किशोर ओंमकार, संतोषराव बालापुरे, संजीव गोहिते एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.