Betul and MP Latest News

जगजोत के शतक से सेंट्रल रेलवे नागपुर की धमाकेदार जीत, हरदा 66 रन से हारा

✓जगजोत के शतक से सेंट्रल रेलवे नागपुर की धमाकेदार जीत, हरदा 66 रन से हारा
परिधि न्यूज बैतूल

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट राजीव कप में 28 फरवरी को सेंट्रल रेलवे नागपुर और सक्सेसफुल फाउंडेशन हरदा के बीच खेले गए मुकाबले में नागपुर ने 66 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल रेलवे नागपुर की टीम ने 34.5 ओवर में 298 रन बनाए। टीम की जीत के हीरो रहे जगजोत सिंह ने सिर्फ 66 गेंदों में 108 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके शामिल रहे।
हरदा की टीम के लिए गेंदबाज कीर्तिपाल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5.5 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए और नागपुर की टीम को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।
298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सक्सेसफुल फाउंडेशन हरदा की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर सोहेल खान ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि कप्तान मानिक संजय ने 37 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 31वें ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जगजोत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा और टीम को बड़ी जीत दिलाई।
मैच के मुख्य अतिथि नवदुनिया के ब्यूरो चीफ विनय वर्मा, आज तक के संवाददाता राजेश भाटिया, सांझवीर टाइम्स के संपादक पंकज सोनी, समाजसेवी बबलू खुराना, अमजद अली, सोनालिका ट्रैक्टर के संचालक मुनि दीक्षित, अमित अवस्थी, जयंत बतरा, राजा पांडे ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कमेटी के विश्वास दीक्षित, राजकुमार दीवान, नितिन शर्मा, राजेश गावंडे, विकास मेहरा, सौरभ विश्वकर्मा, मोनू वाघ, दादू मिश्रा और सोमेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।
मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी आशीष पवार ने निभाई, मेन स्कोरर कार्तिक साहू रहे, जबकि ऑफलाइन स्कोरिंग का कार्य हर्षित पंडागरे और शांतनु बाजपेई ने संभाला। अब सेंट्रल रेलवे नागपुर का अगला मुकाबला नर्मदा क्लब जबलपुर से होगा, जो आज 1 मार्च को सुबह 10 बजे खेला जाएगा।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.