Betul and MP Latest News

आखिर किसने किए लगातार चार कॉल,,,? बस स्टैंड पर सट्टे की खबर प्रसारित होते ही शुरू हुआ रिएक्शन

कौन है शाहिद खबाड़ का पार्टनर, मुखबिर या मैनेजमेंट का खिलाड़ी...?

✓आखिर किसने किए लगातार चार कॉल,,,? बस स्टैंड पर सट्टे की खबर प्रसारित होते ही शुरू हुआ रिएक्शन

✓कौन है शाहिद खबाड़ का पार्टनर, मुखबिर या मैनेजमेंट का खिलाड़ी…?

परिधि न्यूज बैतूल 

middle post add

जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर चल रहे सट्टे के गोरखधंधे का समाचार मय वीडियो परिधि न्यूज में प्रसारित करने के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं मिलने लगी है। कुछ जागरूक नागरिकों ने तो पूरे जिले में यही हाल होना बताया तो कुछ का कहना है सब मिलीभगत का खेल है। परिधि न्यूज में समाचार प्रसारित होने के बाद एक अनजान मोबाइल नंबर से रात 8 बजे लगातार चार कॉल किए गए। जब इस नंबर को टू कॉलर पर चेक किया गया तो किसी शाहिद का नाम सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उमरी निवासी शाहिद बस स्टैंड पर सट्टा चलाने वाले खबाड़ का पार्टनर है।कुछ लोगों का कहना है कि शाहिद ही पप्पू खबाड़ का मैनेजमेंट संभालता है।

पूरे जिले में जोरो पर सट्टा 

एक जागरूक नागरिक द्वारा परिधि न्यूज से जिले की स्थिति पर भी चिंता जाहिर की है तो दूसरी ओर दामजीपुरा के युवा पत्रकार ने भी एक व्हाट्स एप ग्रुप में प्रतिक्रिया दी है कि सट्टे का काउंटर तो दामजीपुरा में भी कुछ दिन बंद रहने के बाद वापस खुल गया है।देखना यह है कि अब जिले का पुलिस महकमा इन मामलों में क्या एक्शन लेता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.