राष्ट्रीय युवा जैवविविधता सेमिनार तेलंगाना में बैतूल की ग्रेसी पवार ने किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और वन मंत्री कोंडा सुरेखा के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
✓राष्ट्रीय युवा जैवविविधता सेमिनार तेलंगाना में बैतूल की ग्रेसी पवार ने किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व
✓तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और वन मंत्री कोंडा सुरेखा के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
परिधि न्यूज बैतूल

देश के पहले राष्ट्रीय युवा जैव विविधता (बायोडाइवर्सिटी) सेमिनार तेलंगाना हैदराबाद में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की छात्रा ग्रेसी अजय पवार और करुणा विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया । राष्ट्रीय युवा जैव विविधता सेमीनार कान्हा शांतिवनम तेलंगाना में देश भर के राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों की 650 प्रविष्टियों में से 70 युवाओं का चयन हुआ जिसमें मध्यप्रदेश से बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पर्यावरण में मास्टर डिग्री कर रही कु ग्रेसी अजय पवार और कु करुणा विश्वकर्मा का चयन हुआ। इतने महत्वपूर्ण विषय पर पहली बार युवाओं को मौका दिया गया है। मध्यप्रदेश के दो इन युवाओं द्वारा दिये गए सुझावों को तेलंगाना जैव विविधता पॉलिसी में भी स्थान दिया जाएगा ये इनके लिए महत्वपूर्ण बात है। जहां करुणा विश्वकर्मा को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं ग्रेसी पवार को माननीय राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा का स्वागत करने का अवसर मिला। मध्यप्रदेश की इन बालिकाओं द्वारा मध्यप्रदेश की ट्राइबल कम्युनिटी को बहुत सुंदर तरीके जीवंत रीप्रेजेंट किया गया जिसे कार्यक्रम अधिकारी सेक्रेटरी जनरल कालीचरण जी व राज्यपाल महोदय द्वारा नहुत सराहा गया उन्हेंवसब्से अच्छा प्रेन्टेशन मध्यपदेश का ही लगा। । तीन दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ तेलंगाना की माननीय वन मंत्री श्रीमती कोंडा सुरेखा ने किया। तीन दिवसीय सम्मेलन कान्हा शांतिवनम में हुआ जो कभी बंजर जमीन हुआ करती थी लेकिन समाजसेवी संस्थाओं ने इसे हरा भरा सुंदर सुरम्य बना दिया जो आज तेलंगाना के विशेष पर्यटक स्थल व ध्यान केंद्र की श्रेणी में आता है। सेमिनार में देश व राज्य सरकार के पर्यावरण विदों, अधिकारियों, समाजसेवियों ने चयनित युवाओं का ज्ञान वर्धन किया। बीज माता कही जाने वाली महाराष्ट्र की पद्मश्री रही बाई सोमा कोपरे ने भी मार्गदर्शन दिया। युवाओं को देश भर के विद्वानों के समक्ष अपनी कला व प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस सेमिनार के लिए चयनित युवा अपने अपने राज्यो में जैव विविधता के क्षेत्र में होने वाले समस्त क्रियाकलापो का नेतृत्व करेंगे । जैव विविधता के क्षेत्र में होने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार के समापन कार्यक्रम के मुख्य तिथि तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णुदेव वर्मा रहे उनके स्वागत का अवसर बैतूल की ग्रेसी अजय पवार को मिला। राज्यपाल महोदय ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर जैव विविधता के क्षेत्र में होने वाले कार्यो की सराहना की ।

मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को इनकी सफलता पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की पर्यावरण विभाग की प्रमुख श्रीमती अभिलाषा भावसार, कार्यक्रम प्रभारी तेलंगाना शिल्पी मेम, सेक्रेटरी जनरल बायोडाइवर्सिटी बोर्ड कालीचरण जी, केंद्रीय मंत्री डी डी उइके, गायत्री परिवार जिला बैतूल के प्रमुख डॉ कैलाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, दीपचंद मालवी, गजेंद्र पवार , कमल पवार, अनूप वर्मा, जवाहर शुक्ला, सुरेश पांसे, डिवाइन स्कूल स्टाफ आदि शुभचिन्तको ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
