Betul and MP Latest News

Paridhi breaking news: ताप्ती कनारा मोड पर यात्रियों से भरी बस हुई अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला

खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, बस को निकालने किए जा रहे हैं प्रयास, यात्रियों को दूसरी बस से किया रवाना

✓ताप्ती कनारा मोड पर यात्रियों से भरी बस हुई अनियंत्रित, बड़ा हादसा टला

✓खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, बस को निकालने किए जा रहे हैं प्रयास, यात्रियों को दूसरी बस से किया रवाना

परिधि न्यूज़ बैतूल

middle post add

बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर ताप्ती कनाडा मोड़  की पुलिया के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो गई। पुलिया की रेलिंग में बस का चका फंसने से बड़ा हादसा टल गया।अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती।

प्राप्त जानकारी के अनुसर सोमवार शाम बजे 7.30 बैतूल से परतवाड़ा की ओर जा रही एनपी कंपनी की बस हनुमान मंदिर ताप्ती कनारा घाट की पुलिया के पास अनियंत्रित हो गई।रेलिंग में बस का चका फंसने से बस पलटने से बच गई।बस में करीब 65 यात्री थे सूचना मिलते ही खेड़ी से ए एस आई प्रवीण पचौरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कुछ यात्री अपने साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए  वहीं बाकी यात्रियों के लिए दूसरी बस बुलवाकर उन्हें व रवाना किया गया।किसी भी यात्री के घायल या चोटिल होने की सूचना नहीं है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में बस को निकालने के प्रयास किए रहे थे।

इनका कहना…

हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर बस के अनियंत्रित होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना की गई थी।सभी यात्री सुरक्षित है।

राकेश सरियाम, चौकी प्रभारी, खेड़ी सांवलीगढ़

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.