Betul and MP Latest News

शिवम सेवा समिति का तीन दिवसीय महाभंडारा कल से, रक्तदान शिविर से होगी भव्य शुरुआत, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवाइयों का होगा वितरण

भोलेनाथ की महाआरती के साथ शुरू होगा समिति का 16वां विशाल भंडारा

✓शिवम सेवा समिति का तीन दिवसीय महाभंडारा कल से, रक्तदान शिविर से होगी भव्य शुरुआत,
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवाइयों का होगा वितरण
✓भोलेनाथ की महाआरती के साथ शुरू होगा समिति का 16वां विशाल भंडारा
परिधि न्यूज बैतूल

शिवम सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय विशाल महाभंडारे का आयोजन आज 25 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस आयोजन की शुरुआत रक्तदान शिविर से होगी, जहां 2018 की परंपरा के अनुसार पहला रक्तदान रेणु राकेश शर्मा करेंगी। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है। रक्तदान शिविर के बाद तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। भंडारे स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
भंडारे को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों और समाजसेवियों द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

middle post add

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रक्तदान करने के इच्छुक लोग पम्मू शर्मा (9752874516), शानू शर्मा (7000527464), त्रिशूल शर्मा (7974812891) और सुरेंद्र यादव (7806087850) से संपर्क कर सकते हैं।
शिवम सेवा समिति के सुनील शर्मा और रक्कू शर्मा ने बताया कि यह महाभंडारा समिति द्वारा लगातार 16वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे भोलेनाथ की महाआरती और महाप्रसादी के साथ इस भव्य आयोजन का शुभारंभ होगा।26 फरवरी को पूरे दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाभंडारा लगातार जारी रहेगा। महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए भोपाली (छोटा महादेव) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से यह व्यवस्था की गई है, ताकि जाते और लौटते समय उन्हें प्रसादी और भोजन की कोई समस्या न हो। समिति ने सभी शिवभक्तों, माताओं-बहनों और किसान भाइयों से इस महाभंडारे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.