Betul and MP Latest News

गाड़गे बाबा रजक समाज की ही नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र की धरोहर है: सुधाकर पवार

✓गाड़गे बाबा रजक समाज की ही नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र की धरोहर है: सुधाकर पवार

✓रजक समाज ने मनाई संत गाड़गे बाबा की 149 वीं जयंती

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

बैतूल के टिकारी भुजलिया घाट क्षेत्र में रजक समाज द्वारा हाल ही में क्रय की गई भूमि “संत गाड़गे धाम” पर रजक समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री गाड़गे जी महाराज का छठा जिला स्तरीय जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जयंती कार्यक्रम के पूर्व प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी रजक समाज द्वारा  शहर के मुख्य मार्गों से बाबा को समर्पित वाहन रैली निकाली गईं।यह रैली कार्यक्रम स्थल पांची जहां जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के  भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार एवं बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पार्षद श्रीमती कायम कांवरे के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंचासीन अतिथियों, मीडिया परिवार से पंकज सोनी, गौरी बालापुरे,  तिरुपति एरोलू , काजरी से कमल बाई सोलंकी, प्रकाश गाड़गे , चिचोली से गोपाल कनौजे, शिवपाल कटारे, ज्योति जैनेन्द्र कटारे, सोहागपुर से दीनानाथ बघेल, कन्हैयालाल बाथरी, भैंसदेही से राजा आर्य, घोड़ाडोंगरी से अनिल सोलंकी, बैतूल से गोकुल प्रसाद मंडुरने, हरिशंकर सिसोदिया,  ललिता सिसोदिया, शारदा पटने जी, लीला बाई आर्य, सुशीला बाई पटने, ललित कुमार सिसोदिया, राजकुमार बावसे, मनोज तायवाड़े आदि का जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित सामाजिक बंधुओं द्वारा फूलमाला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

मानव सेवा जिनके जीवन का लक्ष्य आप ऐसे संत के अनुयायी

अपने आप को पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता बताते हुए भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा कहा गया कि, “आप एक ऐसे संत के अनुयायी और वंशज हो, जिन्होंने मानव सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। यह रजक समाज के लिए गौरव की बात है। गाड़गे बाबा रजक समाज की ही नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र की धरोहर है”।

भवन निर्माण के लिए अपने खर्चों में भी करें कटौती: नगर पालिका अध्यक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि, “संत गाड़गे सामाजिक मंगल भवन के निर्माण हेतु आप सभी बहनें अपने निजी खर्चों में से थोड़ी-थोड़ी कटौती कर हर माह बचत करें, इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री, राज्ममंत्री , विधायक और हम सभी मिलकर कुछ बड़ा योगदान करेंगे”।

62 लाख की जमीन खरीदने आगे आए सामाजिक परिवार: तुलसी मालवी

अपने संबोधन में रजक समाज जिलाध्यक्ष  तुलसी मालवी द्वारा बाबा के सेवा कार्यों के बारे में बताते हुए उन्हें स्वच्छता का अग्रदूत एवं शिक्षा प्रबल समर्थक बताया गया। उन्होंने कहा कि, “रजक समाज द्वारा क्रय की गई 62 लाख की जमीन के लिए सामाजिक परिवारों द्वारा स्वयं आगे आकर सहयोग किया गया। 5 रुपए के सहयोग का भी वही महत्व है जो 5 लाख के सहयोग का है, हम लोग इसी प्रकार से इस प्रेम और सद्भाव को सदैव बनाए रखेंगे”।

कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में  मंच पर मौजूद श्रीमती कमल बाई सोलंकी द्वारा भूमि क्रय के लिए सर्वाधिक 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया, इस हेतु उन्हें अतिथि गणों के कर-कमलों से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके बारे में अपने भाषण के दौरान गौरी दीदी द्वारा कहा गया कि, “कमल आण्टी ने ये साबित किया है कि सबसे बड़ी दानदाता एक महिला भी हो सकती है”संकल्प पूर्ण करने वाले अन्य 79 दानदाताओं में से उपस्थित व्यक्तियों को भी सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ललिता सिसोदिया  के मार्गदर्शन में  परी मालवीय, तानिया भारके,  मिताली उदयपुरे, निष्ठा मालवी,  मोनिका वाघ एवं सृष्टि वाघ द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी राजेंद्र कटारे, सह प्रभारी आशीष पटने एवं विनोद चौरसे, वाहन रैली प्रभारी की जिम्मेदारी  मोहित चौरसे, वाहन रैली सह प्रभारी नितेश एनिया और दिलीप जांगड़े मंच संचालन की जिम्मेदारी रविकिरण तायवाड़े एवं  शशि कुमार जागरे द्वारा निभाई गई।अंत में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी जी द्वारा उपस्थित अतिथियों को उनके अमूल्य समय हेतु एवं अध्यक्ष का उनके नेतृत्व व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके समर्पित भाव से किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.