Betul and MP Latest News

वल्लभ भवन भोपाल में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख 45 हजार की ठगी

✓वल्लभ भवन भोपाल में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख 45 हजार की ठगी

परिधि न्यूज बैतूल

बीजादेही थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गत 14 फरवरी को फरियादी सुनील यादव पिता सुशील यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बीजादेही, थाना बीजादेही) द्वारा थाना बीजादेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब 02 वर्ष पूर्व राजेश यादव पिता रामगोपाल यादव (निवासी ग्राम धामन्या, थाना बीजादेही) तथा अमित देशमुख (निवासी भोपाल) द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन में सहायक ग्रेड-2 तथा सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक तथा उनके साथी दिलीप यादव एवं राकेश यादव से कुल ₹12,45,000/- की ठगी की गई।प्राप्त शिकायत पर थाना बीजादेही में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने संबधी दस्तावेज किए जब्त 
प्रकरण में आरोपी अमित देशमुख पिता राजेश देशमुख (निवासी दानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन (कार क्रमांक MP04CL5675) तथा नौकरी लगाने से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।प्रारंभिक विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में तीन आवेदकों से ठगी की पुष्टि हुई है, जिनसे लाखों रुपये की ठगी की गई है। जब्त दस्तावेजों के अनुसार अन्य 10-12 लोगों से भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी करने के प्रमाण मिले हैं।

जांच और आमजन से अपील
बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशानुसार बीजादेही पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आमजन से अपील की जाती है कि वे तत्काल पुलिस को सूचित करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.