Betul and MP Latest News

बैतूल के सड़कवाड़ा में एक एकड़ में हो रही थी अफीम की अवैध खेती

✓बैतूल के सड़कवाड़ा में एक एकड़ में हो रही थी अफीम की अवैध खेती

✓ खेत मालिक गिरफ्तार, पुलिस पड़ताल में जुटी

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

बैतूल पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत  15 फरवरी को थाना रानीपुर पुलिस टीम ने ग्राम सड़कवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 एकड़ भूमि में अवैध अफीम की फसल का खुलासा किया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भिखारी धुर्वे के खेत में बड़ी मात्रा में पोस्ता के पौधे (फल सहित) पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में खेत मालिक ने बताया कि इस फसल की बुवाई और देखभाल में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध खेती से जुड़े अन्य संभावित स्थानों का भी पता लगाया जा सके।

कार्रवाई के प्रमुख बिंदु:

✅ मुख्य आरोपी भिखारी धुर्वे को हिरासत में लिया गया।
✅ अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी।
✅ अवैध अफीम की फसल विधिवत जब्त कर कानूनी कार्रवाई जारी।
✅ मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बैतूल, एसडीओपी सारनी एवं तीन थाना प्रभारी उपस्थित। विधिवत कार्यवाही जारी

एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि बैतूल पुलिस अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.