जिला सैनिक कल्याण अधिकारी निःशुल्क पढ़ाएंगे वित्तीय साक्षरता का पाठ
✓जिला सैनिक कल्याण अधिकारी निःशुल्क पढ़ाएंगे वित्तीय साक्षरता का पाठ
परिधि न्यूज बैतूल

जिला सैनिक कार्यालय, बैतूल में रविवार 9 फरवरी को वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में 40 प्रतिभागी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शामिल हो सकेंगे। इस कार्यशाला में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सुमीत सिंह वित्तीय साक्षरता महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।कार्यशाला बेहतर जीवन के लिए अपने वित्त की योजना बनाने पर स्पष्टता लाएगी। इस निःशुल्क कार्यशाला में बचत, निवेश और अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागी यह भी सीख सकते हैं कि भविष्य के लिए वित्तीय लक्ष्य कैसे निर्धारित करें जब पैसे का मूल्य अलग होगा।

रविवार को जिला सैनिक कार्यालय में होगी कार्यशाला
कार्यशाला में शामिल होने के लिए इच्छुक भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवारों और आम नागरिक सुबह 11:15 बजे तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, (साहनी सुपर मार्केट के बगल में) के सम्मेलन हॉल में पहुंच सकते है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे मोबाइल नबर 9623734324 पर संपर्क करे।