Betul and MP Latest News

किडजी और श्री आधारशिला स्कूल बैतूल के मंच पर दिखा व्याकरण और गणित से प्यार

नन्हे कदमों ने वार्षिक उत्सव अनुनाद एक गूंज में बिखेरे विभिन्न संस्कृतियों के रंग

✓किडजी और श्री आधारशिला स्कूल बैतूल के मंच पर दिखा व्याकरण और गणित से प्यार
✓नन्हे कदमों ने वार्षिक उत्सव अनुनाद एक गूंज में बिखेरे विभिन्न संस्कृतियों के रंग
✓वार्षिक उत्सव में बच्चों की प्रतिभा देखकर दंग रह गए लोग

परिधि न्यूज बैतूल

 
middle post add

किड्जी,बैतूल एवं श्री आधारशिला स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव अनुनाद एक गूंज (संसार में संस्कारों के समावेश की) का आयोजन 1 फरवरी शनिवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन श्री शारदा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक पाठक,किड्जी एवं माउंट लिटेरा संचालिका मंजुला पाठक एवं समाजसेवी मीरा एंथनी द्वारा की गई साथ ही माउंट लिटेरा के छात्र छात्राओं द्वारा मां शारदा माता की स्तुति गान प्रस्तुत किया। प्ले ग्रुप के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुत किया गया जो भारत के नवीनता को ग्रहण करने को इंगित करता है।नर्सरी के बालकों ने भारतीय विविधता में एकता को प्रदर्शित करता लैंग्वेज डांस प्रस्तुत किया।नर्सरी बालिकाओं ने विभिन्न रंगों की थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया,जूनियर केजी की छात्राओं ने भारतीय सभ्यता में पौराणिक और आधुनिक सभ्यताओं के समावेश को व्यक्त करती नृत्य प्रस्तुति दी।
जूनियर केजी के छात्रों ने गणित के प्रति बच्चों के रुझान को बढ़ाने वाली मनमोहक प्रस्तुति दी। सीनियर केजी के छात्रों ने हमारे समाज के महत्वपूर्ण विभाग पुलिस विभाग के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करने हेतु सिंघम पर अपनी प्रस्तुति दी।सीनियर केजी की छात्राओं ने जीवन में शिक्षकों के प्रेरणा स्त्रोत रूप को प्रदर्शित करती मनमोहक प्रस्तुति तारे जमीन पर गाने पर दी।

प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित एवं कम करने की  दिलवाई शपथ 


प्राइमरी छात्र छात्राओं ने भारतीय सभ्यता का गौरव उसकी हिंदी भाषा पर आधारित आओ हिंदी व्याकरण से तुम सबको मिलवाते है गीतऔर नृत्य प्रस्तुत किया,प्राइमरी छात्रों ने इसरो की चंद्रयान यात्रा को प्रस्तुत करती गरिमामय प्रस्तुति दी।
वार्षिक उत्सव में प्राइमरी की छात्राओं के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग से प्रकृति को हो रहे नुकसान को दर्शाता मनमोहक मूल्यधारित नृत्य प्रस्तुत किया तथा उपस्थित सभी पालकों एवं अतिथियों को प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित एवं कम करने की शपथ दिलवाई गई।


कार्यक्रम में किड्जी बैतूल की संचालिका मंजुला पाठक को ज़ी लर्न लिमिटेड की मुंबई से आए अकादमिक एवं मार्केटिंग ज़ोनल हेड द्वारा प्रीस्कूल क्षेत्र में उनके योगदान को नाइन इयर्स ऑफ एक्सीलेंस के पुरस्कार से सम्मानित किया।कार्यक्रम में बैतूल के कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की सुनील हिरानी ,गौरी बालापुरे ,लायंस क्लब बैतूल महक सदस्य रविंदर कौर बग्गा,कंचन आहूजा,संगीता गुप्ता,सपना सिकेरा,लायंस क्लब सिटी से संदीप गुप्ता जी मौजूद थे।

थीम बेस्ड होता है प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव

शाला संचालिका मंजुला पाठक ने बताया के प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन थीम बेस्ड होता है जिस से ना केवल बच्चों अपितु पालकों को भी मनोरंजन के साथ एक सामाजिक मूल्य का संदेश दिया जा सके।इस वर्ष यह थीम थी अनुनाद एक गूंज संसार में संस्कारों के समावेश की ।जिसके द्वारा छात्र छात्राओं ने भारतीय सभ्यता की विविधता में एकता एवं उसकी नैतिक एवं सामाजिक संस्कृति को परिलक्षित किया।श्री आधारशिला की समन्वयक खुशबू सतिजा ने उपस्थित सभी पालकगणों,गणमान्य नागरिकों ,छात्र,छात्राओं इव शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। ज़ी लर्न से नेहा अवस्थी ज़ोनल अकादमिक हेड,किरणकुमार नैयर रीजनल मार्केटिंग हेड,ट्विंकल साधवानी रीजनल अकादमिक हेड।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.