Betul and MP Latest News

हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की स्कूल टॉपर काजल बालापुरे को बाहेती स्मृति में मिला सम्मान

बैतूल बाजार की कन्या शाला की छात्राओं को बाहेती परिवार की सौगात 

✓बैतूल बाजार कन्या शाला की छात्राओं को बाहेती परिवार की सौगात , प्रतिभावान गरीब छात्राओं को दी जाती है छात्रवृति 

✓10 वी 12 वी के स्कूल टॉपर्स को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

परिधि न्यूज बैतूल


शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बैतूल बाजार में मदन गोपाल बाहेती चैरिटी फाउंडेशन इंदौर द्वारा संचालित स्वर्गीय श्री एम जी बाहेती स्मृति प्रोत्साहन छात्रवृत्ति समिति के तत्वाधान में शाला की पंद्रह छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरण एवं पांच छात्रों को पुरस्कार के रूप में शील्ड समारोह में वितरित की गई । समिति के अध्यक्ष शंकर पवार पत्रकार ने बताया कि स्वर्गीय  एम.जी. बाहेती इस शाला में प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए थे उस समय उन्होंने गरीब छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी । बाहेतीजी के नहीं रहने के बाद उनके बेटे कीर्तिकुमार एवं मनोज कुमार और उनकी पत्नी श्रीमती शांतादेवी  ने शाला की 11 वी और 12 वी की गरीब प्रतिभावान तीन तीन छात्राओं को ट्यूशन के लिए ₹5000 , ₹5000 रुपए प्रति छात्रा और जो छात्रा 12वीं बोर्ड परीक्षा से उत्तीर्ण होकर हायर एजुकेशन के लिए प्रतिवर्ष जहां तक पड़ेगी, उतने वर्ष 10,000 हजार रुपए प्रति छात्रा यह समिति छात्रवृत्ति देती रहेगी । यह छात्रवृत्ति सन 2013 से अभी तक निरंतर नियमित रूप से वितरित की जा रही है इन 13 वर्षों में समिति द्वारा 15 लाख 50हजार रुपए वितरित किए गए 13 वर्षों में अनेक छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है। यह समिति प्रतिवर्ष दोनों हायर सेकेंडरी स्कूल के 10th एवं 12th में स्कूल टॉपर छात्र-छात्राओं को स्मृति पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान करती है।इस समिति का शाला के प्राचार्य एवं समिति के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से यूनियन बैंक में स्थित खाते का संचालन किया जाता है सभी छात्राओं को अकाउंट पे चेक प्रधान किए जाते हैं । इस समिति का संचालन सचिव के रूप में वर्तमान प्राचार्य कैलाश राठौर के द्वारा प्रारंभ से ही किया जा रहा है समिति में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला एवं रिटायर्ड एसडीओ एसएन वर्मा तथा शाला के रिटायर्ड शिक्षक ज्ञान शंकर मिश्रा और शाला में पदस्थ दो व्याख्याता समिति के सक्रिय संचालक सदस्य हैं ।

middle post add

इस वर्ष शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शाला की 10th की टॉपर छात्रा अक्षरा राठौर एवं 12th की टॉपर छात्रा काजल बालापुरे और शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के12th के टॉपर आयुष यादव 92.6% एवं दूसरी इसी शाला की टापर कुमारी प्रेरणा रावंधे 92.6% और इसी शाला की 10th टॉपर चित्रा राठौर को एम.जी. बाहेती स्मृति पुरस्कार के रूप में शील्ड वितरित की गई ।इसके उपरांत शाला की विभिन्न गतिविधियों में जिन छात्राओं ने पुरस्कार जीते हैं उन्हें मेडल शील्ड तथा प्रमाण पत्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से प्रदान किए गए। अंत में स्वर्गीय श्री एम.जी. बाहेती स्मृति प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के 10,000- 10,000रूपए के चेक छात्राओं को वितरित किए गए हैं।

इन छात्राओं को मिली 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि

कक्षा 10 वी और 12 वी की स्कूल टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनमें कीर्ति लोनारे, काजल बालापुरे,श्वेता कनोजे,रानी पोटफोड़े,कोमल सातपुते,तनु अनोठे,आयुषी लोनारे,मुस्कान बड़खाने,खुशबू पद्माकर को दस दस हजार रुपए तथा  इसी क्रम में 5- 5 हजार रुपए के चेक रोहिणी पवार, रितिका कोसे, करुणा पवार, लक्ष्मी पानकर, काजल गायकवाड, मोनिका बुआडे को मंच पर उपस्थित अतिथियों ने वितरित किये। इस गरिमा मय कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, रिटायर्ड प्रोफेसर शिवकुमार शुक्ला, रिटायर्ड व्याख्याता एस.एस.वर्मा, इंजीनियर एस.एन. वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, रिटायर्ड इंजीनियर शरद वर्मा, रिटायर्ड कोऑपरेटिव अधिकारी कमल पवार ,समाजसेवी अर्जुन वर्मा ,डॉक्टर भूपेंद्र राठौर, प्रिंसिपल सीएम राइज सुश्री साधना हैंड, एवं प्रिंसिपल गर्ल्स हायर सेकेंडरी कैलाश राठौड़ के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शंकर पवार ने किया ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.