Betul and MP Latest News

हर स्त्री अपने अंदर की अहिल्या को जगाए:  रेखा देवी खंडेलवाल

राष्ट्र समर्था अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा पर हुई महा नाट्य की प्रस्तुति

✓हर स्त्री अपने अंदर की अहिल्या को जगाए:  रेखा देवी खंडेलवाल
✓राष्ट्र समर्था अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा पर हुई महा नाट्य की प्रस्तुति
परिधि न्यूज बैतूल

इंदौर की रानी पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बैतूल के शिवाजी ऑडिटोरियम में मंगलवार 21 जनवरी को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विश्व मांगल्यसभा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र समर्था अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा महान नाटक की प्रस्तुति हुई। इस महानाट्य का लेखन वृषाली जोशी राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्व मांगल्यसभा ने किया। वहीं सुबोध सुरजीकर के निर्देशन में 45 कलाकारों ने अपनी अत्यंत प्रभावी एवं सधी हुई प्रस्तुति देते हुए नाट्य प्रस्तुति से अहिल्याबाई की जीवनी को जीवंत किया।
हर स्त्री अपने अंदर की अहिल्या को जगाएं
नाट्य मंचन से पूर्व विश्व मांगल्यसभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखादेवी खंडेलवाल ने कहा कि यदि हर स्त्री माता अहिल्याबाई के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाए तो वह इस देश की राष्ट्र समर्था बनकर भारत के गौरव को संसार में नवीन ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। विश्व मांगल्यसभा यही कामना करती है कि घर-घर अहिल्या जैसा व्यक्तित्व विचरण करें।


वहीं विशेष अतिथि रही श्रीमती रीति पाठक विधायक सीधी मध्य प्रदेश ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने उनकी दूरदर्शिता से शासन किया। मंदिरों के पुनरुद्धार के साथ धर्म स्थापना ही नही वरन जन कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को जिस प्रकार जीवंत किया, उसी प्रकार हर व्यक्ति को अपने अपने क्षेत्र में जनकल्याण की भावना से कार्य करना चाहिए।
– मातृ निर्माण का कार्य कर रही है संस्था: सुश्री पूजा पाठक
सुश्री पूजा पाठक ने कहा किसी भी बच्चे के लिए उसकी मां ही उसकी प्रथम गुरु होती है। विश्वमांगल्यसभा एक ऐसा राष्ट्रव्यापी महिला जन संगठन जो संस्कारित, सदाचारी ,सक्षम एवं तेजस्वी मातृत्व के निर्माण हेतु सदैव कार्यरत है। जिससे एक नए ऊर्जावान एवं संस्कारीत भारत का निर्माण हो रहा है। विश्वमांगल्यसभा का मानना है कि यदि हमें देश में शिवाजी जैसे पुत्र चाहिए तो माताओं को जीजाबाई और पिता को शाहाजी जैसा बनना होगा। समाज की दबी कुचली मानसिकता से बाहर निकलकर महिलाओं को अहिल्याबाई जैसी वीरांगना के आदर्शों को अपने अंदर जीवंत करना होगा। कार्यक्रम का प्रस्तावित डॉ.विजेता चौबे अध्यक्षा विश्व मांगल्य सभा बैतूल ने किया एवं आभार उपाधयक्ष श्रद्धा खण्डेलवाल ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त अधिकारी कर्मचारी जिला प्रशासन, सांसद डीडी उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ के समस्त कार्यकर्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर एवं समस्त पार्षद, देवी अहिल्याबाई समिति अध्यक्ष जयश्री शाह एवं समिति के समस्त सदस्य, पूर्व सैनिक संघ, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त बैतूल नगर वासी एवं प्रत्यक्षण अप्रत्यक्ष रूप से विश्व मांगल्यसभा को सहयोग देने हेतु विश्व मांगल्यसभा के बैतूल एवं बैतूल बाजार कार्यकारिणी के समस्त सदस्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कामना की गई कि हर घर में एक अहिल्या अवश्य हो।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.