Betul and MP Latest News

मुलताई एसडीपीओ होंगे शिव कुमार, शिखा भलावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक बैतूल

✓मुलताई एसडीपीओ होंगे शिव कुमार, शिखा भलावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक  बैतूल

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 69 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। मंगलवार (21 जनवरी) को जारी इस तबादला आदेश में राज्य पुलिस सेवा के नाम शामिल हैं।

कार्यवाहक डीएसपी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश गृह मंत्रालय ने मंगलवार (21 जनवरी) को दो तबादला आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में 38 डीएसपी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, दूसरे आदेश में डीएसपी और कार्यवाहक उप पुलिस आधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं, जो सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन सेवाएं दे रहे थे।इस आदेश से बैतूल जिला भी प्रभावित हुआ है। अजाक थाने में महिला अधिकारी की पदस्थापना की गई है।सागर में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शिखा भलावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक बैतूल की कमान संभालेंगी वहीं एसडीपीओ शिव कुमार को अमरपाटन से स्थानांतरित कर मुल्ताई की कमान सौंपी गई है।

GDA से गृह विभाग में लौटे 9 अधिकारी
तबादल सूची में शामिल मध्य प्रदेश पुलिस के 9 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह मंत्रालय ने इनकी सेवाएं GDA से वापस लेकर मूल विभाग में पदस्थ किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.