Betul and MP Latest News

राठौर समाज की महिलाओं ने मनाया सामूहिक हल्दी कुमकुम

✓राठौर समाज की महिलाओं ने मनाया सामूहिक हल्दी कुमकुम

परिधि न्यूज दामजीपुरा

राठौर समाज की महिला मंडल द्वारा दामजीपुरा के नवदुर्गा जय माता मंदिर में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में राठौर समाज की अध्यक्ष गीता राठौर, उपाध्यक्ष ज्योति राठौर, सुमित्रा राठौर कोषाध्यक्ष, पूर्णिमा राठौर सचिव, रजनी राठौर आदि सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया और एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही धार्मिक माहौल में सभी ने माता रानी की आराधना की और मंगलकामनाएँ की।इस तरह के कार्यक्रम न केवल समाज को एकजुट करते हैं, बल्कि महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.