Betul and MP Latest News

कोतवाली पुलिस ने किया नकली सोना बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड

1.5 किलो नकली सोना जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

✓कोतवाली पुलिस ने किया नकली सोना बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड

✓1.5 किलो नकली सोना जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

शहर में नकली सोना बेचने वाले गिरोह की गतिविधियों की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार नकली सोना बेचने वाले गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एव एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया।

घटना का विवरण

फरियादी

8 जनवरी  को फरियादी रामदास उईके, निवासी वन ग्राम बीजादेही ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिन पहले काकोडिया अस्पताल बैतूल में उसकी मुलाकात चुन्नीलाल सोलंकी (निवासी गांधी नगर, भोपाल) से हुई थी। चुन्नीलाल ने बताया कि जबलपुर में खुदाई के दौरान उसे 1.5 किलो का सोने का हार मिला है जिसे वह बेचने का इच्छुक है। चुन्नीलाल ने हार को सस्ते में बेचने की पेशकश की और 10 लाख रुपये का सौदा तय हुआ।रामदास ने बताया कि उसके पास केवल ₹2 लाख रूपए हैं, जिस पर आरोपी चुन्नीलाल द्वारा कहा गया कि अभी ₹2 लाख रूपए दे दो बाकी पैसे बाद में दे देना। रामदास द्वारा आरोपी चुन्नीलाल को 10,000 रुपये एडवास दिए और 08 जनवरी को काकोडिया अस्पताल के पास सौदा करने को कहा। शाम को रामदास अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा, जहां चुन्नीलाल अपने साथी देबू बघेल और कंकू बाई के साथ पहुंचा। चुन्नीलाल ने रामदास को हार सौंपा, लेकिन रामदास को हार नकली लगा। रामदास द्वारा स्वयं को ठगे जाना प्रकार इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई।थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

चुन्नीलाल पिता मोहनलाल सोलंकी (35 वर्ष), जाति पारधी निवासी गांधी नगर, नई बस्ती, भोपाल देबू बघेल पिता भीमसिंह बघेल (26 वर्ष), जाति पारधी निवासी गांधी नगर, नई बस्ती, भोपाल, कंकू बाई सोलकी पति शंकर सोलकी (40 वर्ष), जाति पारधी निवासी गाधी नगर, नई बस्ती, भोपाल को गिरफ्तार कर 1.5 किलो नकली सोने का हार जब्त किया।थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 23/2025, धारा 318(1), 318(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्यवाही में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि वहीद खान, सउनि शैलेन्द्र वर्मा, आरक्षक शुभम चौबे (आर- 164), नितिन चौहान (आर-56), नवनीत वर्मा (आर-132), शिव कुमार (आर-369), और महिला आरक्षक 97 वर्षा नागले, म.आर. 381 ज्योति ने सराहनीय भूमिका निभाई।

एसपी की जनता से अपीलः

पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने आम जनता से अपील की है कि सोना-चादी की खरीदारी हमेशा रजिस्टर्ड दुकानों से ही करें। यदि कोई अज्ञात व्यक्ति सोना-चांदी बेचने का प्रयास करता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 100/112 पर सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.