Betul and MP Latest News

Paridhi Breaking news:पाथाखेड़ा में बस स्टैंड के मोड़ पर पलटी एनपी बस, 15 घायल, हालात नियंत्रण में

52 सीटर बस 20 यात्री थे सवार, ज्यादातर मजदूर जो मजदूरी के लिए जा रहे थे शोभापुर 

✓पाथाखेड़ा में बस स्टैंड के मोड़ पर पलटी एनपी बस, 15 घायल, हालात नियंत्रण में

✓52 सीटर बस 20 यात्री थे सवार, ज्यादातर मजदूर जो मजदूरी के लिए जा रहे थे शोभापुर 

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

शुक्रवार 3 जनवरी को समय सुबह 07.15 बजे थाना सारनी जिला बैतूल की चौकी पाथाखेड़ा अंतर्गत बस स्टैंड मोड़ पर बस क्रमांक MP-48P-1122 मोड़ में पलट गई। यह बस एनपी कंपनी की 52 सीटर बस है जिसमें 20 लोग सवार थे। ये अधिकतर मजदूर थे जो सारनी से काली माई शोभापुर में मजदूरी करने जा रहे थे।बस बैतूल जा रही थी ।

एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि दुर्घटना में करीब 15 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं।घायलों में –
1. अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
2. जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
3. माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर F, सारनी।
4. बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
5. लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
6. लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
7. निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
8. पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार।
9. नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
10. गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।
11. रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
12. चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी।
13. संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
14. राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल।
15. दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी। शामिल है सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। एसपी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।कोई गंभीर घायल नहीं है स्थिति नियंत्रण में है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.