Betul and MP Latest News

नए वर्ष का जश्न मनाए पर सुरक्षित रहकर: एसपी

बैतूल पुलिस ने जारी की यातायात सुरक्षा एडवाइजरी:“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” 

✓नए वर्ष का जश्न मनाए पर सुरक्षित रहकर: एसपी

✓बैतूल पुलिस ने जारी की यातायात सुरक्षा एडवाइजरी:“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” 

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

नववर्ष का आगमन उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। विशेष रूप से युवा वर्ग ढाबों, होटलों, फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर बड़े जोश से उत्सव मनाते हैं। लेकिन उत्सव के इस माहौल में यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जो आपके जीवन और खुशियों को प्रभावित कर सकती हैं। इसी के चलते एसपी निश्चल झारिया ने बैतूल वासियों से “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” अपील करते हुए एडवायजरी जारी की है–

आमतौर पर की जाने वाली गलतियां:
• शराब पीकर वाहन चलाना।
• अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना।
• यातायात सिग्नल और संकेतों की अनदेखी।
• बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना।
• दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठना।
• चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाना।

बैतूल पुलिस का निवेदन :
नववर्ष के जश्न को पूरी जिम्मेदारी और सावधानी से मनाएं। सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। आपका एक सही कदम आपके और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रख सकता है।

पुलिस रहेगी चाक चौबंद
1. मुख्य स्थानों पर चेकिंग पॉइंट्स की स्थापना:
• ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने की जांच।
• स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड वाहनों पर नजर।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर निगरानी:
• शहर के अंदर और बाहरी मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।
3. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता:
• ढाबों, होटलों और फार्म हाउस के आसपास निगरानी।
• भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
• सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रमुख स्थानों पर संदेश प्रसारित।

नागरिकों से अपील
• वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
• शराब पीने के बाद वाहन चलाने से बचें।
• हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
• सुरक्षित ड्राइविंग के लिए संयम और सतर्कता बरतें।

जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

बैतूल पुलिस की ओर से आपको और आपके परिवार को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
“यातायात नियमों का पालन करें और अपनों के साथ सुरक्षित जश्न मनाएं।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.