Betul and MP Latest News

बैतूल के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ वर्ष – 2024, जाते- जाते मां ताप्ती के उद्गम स्थल को दे गया ताप्ती तालाब और प्रवाह को नदी का नाम, अब तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज था नाला

राजस्व रिकॉर्ड में वर्षों से नाले के रूप में दर्ज था आदि गंगा का उद्गम, हिन्दू संगठनों की पहल और कलेक्टर के निर्देश पर अब ताप्ती तालाब किया दर्ज, मुलताई के सभी कुंडों को भी किया गया राजस्व रिकॉर्ड में शामिल

✓बैतूल के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ वर्ष – 2024, जाते- जाते मां ताप्ती के उद्गम स्थल को दे गया ताप्ती तालाब और प्रवाह को नदी का नाम, अब तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज था नाला

✓राजस्व रिकॉर्ड में वर्षों से नाले के रूप में दर्ज था आदि गंगा का उद्गम, हिन्दू संगठनों की पहल और कलेक्टर के निर्देश पर अब ताप्ती तालाब किया दर्ज, मुलताई के 7 कुंडों को भी किया गया राजस्व रिकॉर्ड में शामिल

गौरी बालापुरे पदम/परिधि न्यूज बैतूल

 

middle post add

समस्त माँ ताप्ती के भक्तों के लिए हर्ष और उल्लास का विषय है दिनांक 27/12/24-25 को कलेक्टर व्दारा खसरा संख्या-539 ज़िला बैतूल तहसील मुलताई प्र.क्र.0489/ब-121/2024-25 के अनुसार दिनांक30/12/24 को खसरा टिप्पणी में परिवर्तन करते हुऐ माँ ताप्ती उद्गम स्थल को नदी के रूप में दर्ज किया गया है। पूर्व के कई वर्षों से माँ ताप्ती नदी का प्रवाह क्षेत्र को ताप्ती नाला के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर रखा था जो की हिन्दू आस्था को आहत पहुँचाने वाला विषय था जिसमें सुधार करने हेतु कई वर्षों से हिन्दू जनों व्दारा प्रयास किया जा रहा था। ज़िले के विभिन्न हिन्दू संगठनों एवं सामाजिक संगठनों व्दारा बैतूल कलेक्टर को दिनांक 15/7/2024 को ज्ञापन सौंपा कर माँ ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र को नाले से हटाकर नदी के रूप में परिवर्तित करने एवं समस्त कुंडों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए आग्रह किया गया था।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा था सी एम को पत्र
इस संबंध में राष्ट्रीय हिन्दू सेना प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव को भी पत्र लिखा था।दिए गए पत्र क्रमांक- 571 के अनुसार मध्यप्रदेश राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल का पत्र क्रमांक- 3907/2221456/2024 सात- एक भोपाल दिनांक 20/8/2024 को माँ ताप्ती के संदर्भित पत्र के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल का पत्र बैतूल कलेक्टर कार्यालय भेजा गया, जिसकी जाँच कर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व्दारा आदेश जारी कर माँ ताप्ती नदी का प्रवाह क्षेत्र जो की पूर्व में नाले में दर्ज था जिसे नाले से हटाकर नदी में एवं माँ ताप्ती तालाब परिवर्तित कर दिया गया है। इसके अलावा समस्त मुलताई नगर में मौजूद कुंडों के नाम भी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दिये गए हैं, जो बड़ी उपलब्धि है।राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए मां ताप्ती के और राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी का आभार माना है। इस संबंध में जानकारी के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया कॉल रिसीव न होने से चर्चा नहीं हो पाई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.