GOOD NEWS:बैतूल स्टेशन को मिली एक नई ट्रेन की सौगात

✓बैतूल स्टेशन को मिली एक नई ट्रेन की सौगात
परिधि न्यूज बैतूल
हैदराबाद – गोरखपुर एवं गोरखपुर -हैदराबाद की ओर जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन की सौगात बैतूल स्टेशन को मिली है ।इससे झांसी, कानपुर ,लखनऊ एवं गोरखपुर तथा सिकंदराबाद, हैदराबाद को जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 07075 हैदराबाद से प्रति शुक्रवार को 21:00 बजे प्रस्थान करेगी ,बैतूल स्टेशन का आगमन शनिवार सुबह 9:08 पर होगा एवं प्रस्थान 9:10 पर करेगी यह ट्रेन गोरखपुर रविवार सुबह 6:35 पर पहुंचेगी।इसी प्रकार वापसी में ट्रेन क्रमांक 07076 गोरखपुर से प्रति रविवार सुबह 8:30 पर प्रस्थान करेगी एवं बैतूल सोमवार सुबह 3:13 पर इसका आगमन होगा एवं प्रस्थान 3:15 पर होगा यह ट्रेन हैदराबाद 17:25 पर पहुंचेगी।22 बोगी की इस ट्रेन का किराया सामान्य किराए से 1.3 गुना अधिक होगा।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
इस ट्रेन का स्टॉपेज सिकंदराबाद ,बल्लारशाह, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल ,बीना ,झांसी, कानपुर, एवं लखनऊ स्टेशन पर रहेगा यह ट्रेन हैदराबाद से 3 जनवरी से शुरू होगी एवं गोरखपुर से यह ट्रेन 5 जनवरी से शुरू होगी।