मुख्यमंत्री डॉ यादव मंगलवार को कुंड बकाजन आएंगे
✓मुख्यमंत्री डॉ यादव मंगलवार को कुंड बकाजन आएंगे
परिधि न्यूज बैतूल 23 दिसंबर,2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2:30 बजे भैंसदेही के ग्राम कुंडबकाजन हेलीपेड पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे कुंडबकाजन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर में अधिकारियों ने किया तैयारियों का निरीक्षण
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मंत्री श्री यादव क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए थे।वे इस प्रवास के दौरान विधायक निवास भी पहुंचेंगे। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत सी ई ओ, एसपी निश्चल झारिया सहित प्रशासकीय अमले ने दोपहर में हेलीपेड स्थल एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण भी किया।


000