Betul and MP Latest News

23 जनवरी तक कर सकते है निजी स्कूलों के लिए मान्यता के लिए आवेदन

✓23 जनवरी तक कर सकते है निजी स्कूलों के लिए मान्यता के लिए आवेदन
परिधि न्यूज बैतूल

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों की नवीन मान्यता और मान्यता नवीनीकरण हेतु गाइडलाइन जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत स्कूल आज 23 दिसंबर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक आरटीई एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला परियोजना समन्वयक जितेन्द्र कुमार भनारिया ने बताया कि जिन स्कूलों की मान्यता मार्च 2025 तक समाप्त हो रही है, उन्हें मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही जो स्कूल पहली बार मान्यता प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने मान्यता प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए आरटीई एमपी मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप के जरिए अशासकीय स्कूल अपने मोबाइल से जरूरी जानकारी दर्ज कर, फोटो और दस्तावेज जियो टैग के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। इससे आवेदन की प्रक्रिया सुगम हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एप स्कूलों को अपने स्थान से ही आवेदन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। सभी स्कूलों को निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की सलाह दी गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.