Betul and MP Latest News

आर्मी जवान की बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान नागपुर में मौत, आज सुबह 10 बजे शहीद भवन पहुंचेगी पार्थिव देह, भोपाल से गार्ड ऑफ ऑनर देने बैतूल पहुंच रहा दल

✓आर्मी जवान की बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान नागपुर में मौत, आज सुबह 10 बजे शहीद भवन पहुंचेगी पार्थिव देह, भोपाल से गार्ड ऑफ ऑनर देने बैतूल पहुंच रहा दल

परिधि न्यूज बैतूल

जिले के पाढर क्षेत्र के ग्राम भूड़की निवासी 29 वर्षीय आर्मी जवान का बीती रात दुखद निधन हो गया।सैनिक की पार्थिव देह को नागपुर से बैतूल लाया जा रहा है। यहां करीब 10.30 बजे शहीद भवन में कुछ देर पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।इसके बाद ग्राम भूड़की (पचामा) के लिए रवाना किया जाएगा।

middle post add

प्राप्त जानकारी जीएनआर (एचके) मोहित पिता मदन धुर्वे 29 नवंबर से 28 दिसंबर 24 तक सीएल पर थे। 10 दिसंबर 24 को, अपनी यूनिट में लौटने के लिए अपना आरक्षण कराने के लिए बाइक पर यात्रा करते समय, चिकलीफंड के पास दोपहर करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हों गए। घायल सैनिक को एमएच कैम्प में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद और जीएमसी नागपुर रेफर कर दिया गया। 20 दिसंबर 2024 को लगभग सुबह 7.40 बजे जीएमसी नागपुर में उनकी मृत्यु हो गई।

भोपाल से गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंच रहा दल

जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन सुमीत सिंह ने बताया कि दिवंगत जवान को पूरे सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी।भोपाल से गार्ड ऑफ ऑनर देने सेना के जवानों का दल बैतूल के लिए रवाना हो चुका है। शहीद भवन से पार्थिव देह को गृह ग्राम ले जाया जाएगा एवं यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.