Betul and MP Latest News

जिले के समस्त स्कूल सुबह 9:00 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे

शीत ऋतु में निरंतर गिरते तापमान के दृष्टिगत बैतूल कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जारी किए आदेश

✓जिले के समस्त स्कूल सुबह 9:00 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे
✓शीत ऋतु में निरंतर गिरते तापमान के दृष्टिगत बैतूल कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जारी किए आदेश
बैतूल 11 दिसंबर,2024

शीत ऋतु दौरान गत दिवसों से तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में शाला संचालन समय प्रातः 9.00 बजे से अथवा उसके पश्चात नियत किया है। जिला अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक की शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/सी. बी. एस. ई. / नवोदय/ केन्द्रीय आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाये प्रातः 9.00 बजे से पूर्व संचालित नहीं होगी।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही परिधि न्यूज ने इस विषय में प्रमुखता से समाचार भी प्रकाशित किया था। कलेक्टर के आदेश के बाद अब अभिभावक भी राहत महसूस करेंगे।

परिधि न्यूज द्वारा 10 दिसंबर को प्रसारित समाचार

00000

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.