Betul and MP Latest News

भोपाल स्टेशन से बच्चे ने किया मां को कॉल, 24 घंटे में लापता नाबालिग की  तलाश कर परिजनों को सौंपा गया

✓भोपाल स्टेशन से बच्चे ने किया मां को कॉल, 24 घंटे में लापता नाबालिग की  तलाश कर परिजनों को सौंपा गया

परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में थाना बैतूल बाजार पुलिस और आरपीएफ बैतूल ने 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सुरक्षित सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 08/12/2024 को फरियादी ओमप्रकाश पवार (पिता स्व. रामलाल पवार), निवासी शिवाजी वार्ड, थाना बैतूल बाजार ने अपने नाबालिग पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 484/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

middle post add

भोपाल स्टेशन से किसी अजनबी के नबर से किया कॉल 

तलाशी अभियान के दौरान बैतूल बाजार पुलिस ने आरपीएफ बैतूल के सहयोग से बैतूल और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बच्चे ने भोपाल रेलवे स्टेशन से अपनी मां को किसी अजनबी व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया, जिसके आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया।भोपाल रेलवे स्टेशन पर बच्चे की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद बैतूल बाजार पुलिस और आरपीएफ बैतूल ने भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से फोटो के माध्यम से बच्चे की तलाश जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद नाबालिग को भोपाल रेलवे स्टेशन पर दस्तयाब किया गया और परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सराहनीय कार्य में बैतूल एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, निरीक्षक कुंज बिहारी (आरपीएफ बैतूल), उनि मस्तकार, उनि मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक संजय कलम, आरक्षक 216 मुकेश, आरक्षक 431 अरुण, आरक्षक 495 सुभाष, आरक्षक 174 माखन पाल और चालक प्रआर 298 राजेश का विशेष योगदान रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.