Betul and MP Latest News

प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट, कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर

आरोप- शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर जलती लकड़ी से किया हमला

✓प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट, कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर
✓आरोप- शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर जलती लकड़ी से किया हमला
परिधि न्यूज बैतूल

शहर में अड़ीबाजी और अपराध का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रॉपर्टी डीलर राहुल नाइक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी जयदीप यादव उर्फ जय्यू, हिमांशु दुबे और अंगद यादव ने शराब और पार्टी के लिए पैसे मांगते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने जली हुई लकड़ी से राहुल नाइक के पैर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।घटना बीते 5 दिसंबर की रात की है, आरोप है कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर शहर से सटे जेके रेस्टोरेंट बुलाया और फिर अड़ीबाजी के लिए मारपीट की। राहुल नाइक ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 1218/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 119(1), 3(5) में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु दुबे और उसके साथी जयदीप यादव उर्फ जय्यू, अंगद यादव और अन्य पर संगीन आरोप पहले से ही दर्ज हैं। अभी हाल ही में लगभग एक माह से अपहरण कांड का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी ने शपथ पत्र देने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की थी। यह खुलासा अक्षय तातेड़ ने उस समय मीडिया के सामने चेक बाउंस और बातचीत का वीडियो पेश कर सच उजागर किया था। हालांकि, इन आरोपों की सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल, पूरा मामला पुलिस की जांच के दायरे में है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.