Betul and MP Latest News

गायत्री महायज्ञ में रखा जाएगा पर्यावरण का ध्यान, सिंगल यूज प्लास्टिक का होगा बहिष्कार- डॉ कैलाश वर्मा

✓गायत्री महायज्ञ में रखा जाएगा पर्यावरण का ध्यान, सिंगल यूज प्लास्टिक का होगा बहिष्कार- डॉ कैलाश वर्मा

✓दुर्गा वार्ड में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का स्थल पूजन हुआ

परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति के मार्गदर्शन में खंजनपुर के दुर्गा वार्ड में 19 से 22 दिसंबर तक नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ गायत्री गृह निर्माण सहकारी संस्थान के ‌विशाल प्रांगण में होगा। रविवार 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ चमत्कारी हनुमान मंदिर से ध्वज लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजन किया और ‌धर्म ध्वज की स्थापना गई। यज्ञ स्थल पर पूजन जिला समन्वयक डॉ.कैलाश वर्मा, राजीव मिश्रा, पार्षद संतोष भलावी, नवनीत मालवीय, महेश पवार ने पूजन किया।

जिला समन्वयक डॉ.कैलाश वर्मा ने गायत्री यज्ञ का महत्व बताया व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने व प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। यज्ञ का संचालन राजकुमार पालीवाल एवं पीडी चिल्हाटे ने किया। भूमि स्थल पूजन के दौरान गायत्री परिवार के हरवंश आहूजा, रविशंकर पारखे,‌ राधेश्याम मालवी, हंस कुमार मालवीय, अजय पवार, अनूप वर्मा, सुरेश पानसे, डॉ सुखदेव धोटे, रामजी बनखेड़े, मधु वर्मा, मुकेश वर्मा, देवेंद्र साहू, एमआर काले, टुक्डया‌ पवार, बब्लेश पोटफोडे आदि उपस्थित हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.