5 साल बाद बैतूल ने हासिल किया सशस्त्र सेना दिवस पर धन राशि एकत्रित करने का सौ फीसदी लक्ष्य
6 लाख 91 हजार की पूर्ति में अंतिम दो दिनों में कम थे 35 हजार रंग लाए साझा प्रयास
✓5 साल बाद बैतूल ने हासिल किया सशस्त्र सेना दिवस पर धन राशि एकत्रित करने का सौ फीसदी लक्ष्य
✓6 लाख 91 हजार की पूर्ति में अंतिम दो दिनों में कम थे 35 हजार रंग लाए साझा प्रयास
परिधि न्यूज बैतूल


भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऐसे जवान जो देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा एव प्राकृतिक आपदाओं के समय अपने कर्तब्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते है या वह जवान जिन्होंने आजीवन कर्तव्यता का पालन करते हुये देश की रक्षा की और अब सेवा निवृत्त हो गये है, ऐसे सैनिकों का स्मरण करने, सम्मान देने तथा देश की जनता का अपने सैनिकों के प्रति एक जुटता प्रकट करने के लिए लिए देश में प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर “सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर जनता में टोकन वाहन ध्वज वितरित कर धन एकत्रित किया जाता है इस धन से शहीद सैनिकों / आश्रितों / परिजनों / विकलांग सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों हेतु अनेक कल्याणकारी योजनायें चलाई जाती है। विगत 05 वर्षों से मध्यप्रदेश शासन के द्वारा बैतूल जिलें को दिये गये लक्ष्य की प्राप्ति नही हो पाई थी,लेकिन इस वर्ष राशि रू. 6,91,900/- का लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बैतूल के द्वारा अथक प्रयास किया गया। अत्यंत प्रयासों के उपरांत भी अंतिम दो दिवस पूर्व लक्ष्य में राशि रू. 35,000/- की कमी थी। इसे पूर्ण करने हेतु अपर कलेक्टर राजीव श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से प्रशासन के कुछ विभागों / संस्थाओं ने योगदान दिया। इसके अतिरिक्त श्रीमती गौरी बालापुरे, समाज सेविका एवं अशासकीय सदस्या जिला सैनिक बोर्ड, बैतूल, उनके सहयोगी दल और तकरीबन 150 पूर्व सैनिकों के द्वारा आखरी दिवस में योगदान करने पर राज्य शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य की पूर्ति हो पाई है।

इस संबंध में कैप्टन (नौ सेना) सुमीत सिंह, (से.नि) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बैतूल ने जानकारी दी कि हमारे जिलें के लिये यह गौरव की बात है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के समस्त कर्मचारी/जिलें के समस्त विभागों / संस्थाएँ / नागरिकों / पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना योगदान देकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर जिले के लिये निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना योगदान दिया, जिसका उपयोग पूर्व सैनिकों एवं परिवारों के कल्याणार्थ किया जायेगा।
सशस्त्र सेना दिवस पर ध्वज और वाहन ध्वज का वितरण

कैप्टन सुमीत ने बताया कि गत वर्ष की भाँति भी इस वर्ष 7 दिसम्बर 2024 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके लिये कार्यालय की ओर से टोकन ध्वज एवं वाहन ध्वज वितरित किये जा चुकें है। उन्होंने अपील की है कि इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024 की राशि संग्रहण करने में जिले के शासकीय अशासकीय कार्यालय, संगठन एवं नागरिक योगदान प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनायेंगें एवं शासन द्वारा जिलें को दिये गये लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेंगी तथा नागरिकों एवं सैनिकों के बीच रिश्ते को सशक्त बनायेगा।
सैनिक कार्यालय में ध्वज स्टीकर लगाकर दी शुभकामनाएं

सशस्त्र सेना दिवस के एक दिन पहले जिला सैनिक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन सुमीत ने जिले द्वारा मप्र शासन से प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन एवं अशासकीय सदस्या जिला सैनिक बोर्ड, बैतूल, एवं उनकी संस्था बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के सदस्यों को ध्वज स्टीकर लगाए गए।

जिला सैनिक अधिकारी द्वारा इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण में गोल्फ के अलावा बैलेंसिंग गेम का भी आयोजन किया।जिसे खेलकर सभी उत्साहित हुए।जिलेवासियों से आग्रह है कि सैन्य परिवारों के सहयोग के लिए आज 7 दिसंबर 2024 से 6 दिसंबर 2025 तक नया लक्ष्य जिले को तय करना है।आप सभी उक्त अवधि में सहयोग प्रदान कर अगले वर्ष के लिए भी जिले को उपलब्धि दिला सकते है।