Betul and MP Latest News

बस स्टैंड पर खड़ी कंडम बसे हटाई जाएगी, गंदगी, पेयजल, और स्वच्छता के लिए सी एम ओ ने किया निर्देशित

✓कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण
✓मूलभूत व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
परिधि न्यूज बैतूल 24 नवंबर,2024

बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायत पर कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने त्वरित संज्ञान लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल को व्यवस्थाएं सुधारने की निर्देश दिए हैं। जिसके तारतम्य में सीएमओ बैतूल श्री सतीश मटसेनिया द्वारा कोठी बाजार स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर पेयजल और रोशनी की समस्या पाए जाने पर सीएमओ ने पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और बंद पड़ी लाइटों को सुधारकर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधीनस्थ अमले को दिए।
मौके पर गंदगी पाई जाने पर भी सीएमओ ने बस स्टैंड पर प्रभावी ढंग से नियमित साफ सफाई किए जाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान पाया गया है कि बस स्टैंड पर कई बस मालिकों द्वारा कंडम बसों को स्थाई रूप से खड़ा रखा गया हैं। जिससे नगर पालिका को साफ सफाई और रखरखाव में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। जिस पर परिवहन एवं यातायात पुलिस के माध्यम से नियमानुसार उचित कार्रवाई भी जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.