Betul and MP Latest News

पुलिस पेट्रोल पम्प पर पेमेंट चाहे जैसे करों, रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य

15 नवंबर से बदली व्यवस्था से पेट्रोल की बिक्री होने लगी प्रभावित

✓पुलिस पेट्रोल पम्प पर पेमेंट चाहे जैसे करों, रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य
✓15 नवंबर से बदली व्यवस्था से पेट्रोल की बिक्री होने लगी प्रभावित
परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस मुख्यालय का एक आदेश बैतूल के पुलिस पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां से पेट्रोल या डीजल खरीदने पर उपभोक्ताओं को रजिस्टर में एंट्री करना पड़ रहा है। उपभोक्ता चाहे नगद पेट्रोल खरीदे या फिर ऑनलाईन भुगतान करे उसे अपना नाम, गाड़ी का नंबर, पेमेंट की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना पड़ रहा है। यह व्यवस्था पिछले 15 नवंबर से बदली गई है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस पेट्रोल पम्प पर इसी तरह की व्यस्था बनाई है। पुलिस पेट्रोल पम्प पर एंट्री करने की माथापच्ची के कारण उपभोक्ताओं का मोह अब इस पेट्रोल पम्प से भंग होने लगा है। कई बार पेट्रोल लेने में समय लगने के कारण भी उपभोक्ता दूसरे पेट्रोल पम्प का रुख करने लगे है। इस व्यवस्था की वजह से बिक्री भी प्रभावित हो रही है। समाजसेवी मनीष दीक्षित इस संबंध में कहते है कि पेट्रोल लेने के बाद रजिस्टर में एंट्री करने से लोग कतराते भी है।
कैश नहीं सिर्फ ऑनलाईन पेमेंट ही लिया जाएगा

middle post add

जिला मुख्यालय पर संचालित पुलिस पेट्रोल पम्प पर कैश नहीं लेने एवं सिर्फ ऑनलाईन भुगतान की जानकारी भले ही चस्पा की गई है, लेकिन उपभोक्ताओं को फिलहाल बैरंग नहीं लौटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने अपने सभी संस्थानों में कैश लेन देन करने के आदेश जारी कर दिए है। 15 नवंबर से जिले में पुलिस विभाग द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प एवं कैंटीन में भी कैश लेन देन के लिए हिदायतें दी जाने लगी है।

फौरी राहत के तौर पर पेट्रोल पम्प पर फिलहाल ऑनलाईन एवं नगद भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। जिस तरह से पेट्रोल पम्प सूचना चस्पा की गई है उससे जल्द ही पूर्णत: ऑनलाईन ट्रांजेक्शन किये जाने की संभावना है। इस संबंध में पेट्रोल पम्प का प्रबंधन देख रहे प्रधान आरक्षक सुखलाल उईके ने बताया कि मुख्यालय के आदेश आने के बाद यह व्यवस्था पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई है।

बेफिक्र होकर आते है उपभोक्ता, बन सकती है डाऊन फॉल की स्थिति

पुलिस पेट्रोल पम्प है तो मिलावट की आशंका उपभोक्ताओं में नहीं है, यहीं वजह है कि अन्य पेट्रोल पम्प की तुलना में पुलिस पेट्रोल पम्प पर लोगों की भीड़ अधिक देखने मिलती है। एसपी निश्छल झारिया भी इस बात को मानते है कि लोग भरोसे के साथ पेट्रोल पम्प पर आते है, मुख्यालय के आदेश के पालन में यह व्यवस्था बनाई गई है। ऑनलाईन ट्रॉजेक्शन पूर्णत: बैतूल में संभव नहीं है। जब कभी समीक्षा बैठक होगी तो इस संबंध में परेशानियां भी शेयर की जाएगी। यदि बिक्री प्रभावित होगी तो वह जानकारी भी साझा करेगें। पुलिस के वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा कुछ दिनों पहले ही यह आदेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा संचालित कैंटीन, पेट्रोल पम्प एवं अन्य संस्थानों में सिर्फ ऑनलाईन ट्रांजेक्शन को ही मंजूर किया जाना है।
इनका कहना…
पुलिस के वेलफेयर डिपार्टमेंट के आदेश के तहत कैश लेन देन व्यवस्था लागू की जा रही है। जो भी बदलाव देखने मिलेंगे उस संबंध में समीक्षा बैठक में चर्चा करेंगे।
निश्छल झारिया, एसपी बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.