Betul and MP Latest News

पिक्चर अभी बाकी है…. कलेक्टर – एसपी ने ग्राम डुल्हारा में अवैध कोयला खनन स्थल का किया औचक निरीक्षण

परिधि की खबरों का बड़ा असर

✓पिक्चर अभी बाकी है…. कलेक्टर – एसपी ने ग्राम डुल्हारा में अवैध कोयला खनन स्थल का किया औचक निरीक्षण

✓ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

परिधि न्यूज इंपेक्ट बैतूल

14 नवम्बर, 2024

परिधि न्यूज इंपेक्ट बैतूल, 14 नवम्बर, 2024

कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक  निश्चल एन झारिया ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम डुल्हारा में अवैध कोयला उत्खनन के गड्ढों के स्थलों निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कोयला खनिज के अवैध उत्खनन से निर्मित नए एवं पुराने सुरंगनुमा गड्ढों को बंद किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरो द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए तथा जेसीबी मशीनों से पीचिंग कराई जाए, जिससे अवैध उत्खनन कर्ता दुबारा इन स्थलों से कोयला की चोरी न कर सके। उल्लेखनीय है कि डुल्हारा क्षेत्र में काफी संख्या में चोरी छुपे गड्ढे एवं सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए। जानकारी के अनुसार डुल्हारा में प्रशासनिक अधिकारियों का अचानक पहुंचना निकट भविष्य में बड़ी कारवाई की रणनीति भी है।

ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर व एसपी ने ग्राम दुल्हारा में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों को कोयला खनिज के अवैध खनन पर किए जाने वाली कानूनी कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी देकर समझाइए दी तथा अवैध उत्खनन करने वालों की सूचना देकर प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवार, खनिज अधिकारी  वीरेंद्र वशिष्ठ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर  अभिजीत सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सरपंच एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

प्रेम को आरोपी बनाकर कोल माफिया की नब्ज तलाश सकता है प्रशासन 

डुल्हारा में कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में विगत दिनों परिधि न्यूज ने फोन पे पर  2,3 और 5 हजार रुपए परिधि न्यूज की संपादक के अकाउंट में डाले गए थे। इस राशि को वापस कर जिला कलेक्टर को पे स्लिप भी शेयर की गई थी। परिधि न्यूज ने पूरे सिंडिकेट की जानकारी और कोल खनन को संरक्षण देने वालों का खुलासा करने के लिए प्रेम पाटिल को आरोपी बनाकर पूछताछ और बैंक खातों में किए गए ट्रांजेक्शन की जांच की भी मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.